Mahadevi Verma

महादेवी वर्मा, जन्म : सन् 1907, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) प्रमुख रचनाएँ: दीपशिखा, यामा (काव्य संग्रह) श्रृंखला की कड़ियाँ, आपदा, संकल्पिता, भारतीय संस्कृति के स्वर (निबंध-संग्रह); अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ, पथ के साथी, मेरा परिवार (संस्मरण/रेखाचित्र) प्रमुख पुरस्कार : ज्ञानपीठ पुरस्कार ('यामा संग्रह के लिए। 1983 ई. में), उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का भारत भारती पुरस्कार, पद्मभूषण (1956 ई.) निधन : सन् 1987, इलाहाबाद संसार के मानव समुदाय में वही व्यक्ति स्थान और सम्मान पा सकता है, वही जीवित कहा जा सकता है जिसके हृदय और मस्तिष्क ने समुचित विकास पाया हो और जो अपने व्यक्तित्व द्वारा मनुष्य समाज से रागात्मक के अतिरिक्त बौद्धिक संबंध भी स्थापित कर सकने में समर्थ हो। साहित्य सेवी और समाज सेवी दोनों रूपों में महादेवी वर्मा की प्रतिष्ठा रही है। महात्मा गांधी की दिखाई र...